फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   hrtc employee and taxi driver clash in anni bus stand

आनी बस स्टैंड में टैक्सी चालक और एचआरटीसी कर्मी भिड़े

Sat, 23 Apr 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
hrtc employee and taxi driver clash in anni bus stand
hrtc employee and taxi driver clash in anni bus stand
आनी। आनी बस स्टैंड में बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुए विवाद को लेकर शनिवार को टैक्सी चालक और एचआरटीसी कर्मचारी भिड़ गए। इस दौरान मौके पर जमकर बवाल हुआ। इस कारण चार घंटे तक बसों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। इस वजह से जिले भर के हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह विवाद शुक्रवार देर रात उस समय शुरू हुआ जब बस स्टैंड में एक मोटर साइकिल को हटाने को लेकर टैक्सी चालक और एचआरटीसी कर्मचारियों में विवाद हो गया। इस घटना में एक टैक्सी चालक घायल हो गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसी मसले को लेकर गुस्साए टैक्सी चालक, घायल युवक के परिजन और स्थनीय लोग शनिवार दोपहर करीब बस स्टैंड पहुंच गए और मारपीट में शामिल चालक और परिचालकों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पूरे मामले को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्ष भिड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों को हिरासत में लेकर जब पुलिस थाने जाना चाहा, तभी भीड़ में किसी ने पुलिस की मौजूदगी में ही एचआरटीसी कर्मचारियों के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। डीएसपी रविन्द्र नेगी और एसएचओ आनी ने मौके पहुंचकर मामला सुलझाने का प्रयास किया और किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत किया। मगर इस वजह से दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक बसों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। इससे क्षेत्र के हजारों लोग दिन भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके और भारी परेशानियों से दो चार होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों के रूट हुए प्रभावित
टैक्सी चालकों और एचआरटीसी कर्मचारियों में हुए इस विवाद की वजह से पनेउ, कोहिला, निगाली कैंची, दलाश, जाबो, तराला, बिशल और गड़ागुशैनी सहित सभी रूट शाम 4 बजे तक बाधित रहे। इसके चलते क्षेत्र की हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टैक्सी यूनियन आनी के प्रधान जगदीश ने बताया कि उनके टैक्सी चालक से मारपीट हुई है, वो उपचाराधीन है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। शनिवार को बस स्टैंड में एचआरटीसी कर्मचारियों से हुई मारपीट में टैक्सी चालकों की कोई भूमिका नहीं है।
बयान
बस स्टैंड आनी के अड्डा इंचार्ज रमेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात और शनिवार दोपहर के सम हंगामे की पुलिस को सूचना दी गई है, उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे के बाद बसें निर्धारित रूटों पर भेज दी गई हैं।

इनसेट
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जल्द ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed