फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HRTC buses engaged in election duty, passengers will face difficulties

Rampur Bushahar News: चुनाव ड्यूटी में लगीं एचआरटीसी की बसें, यात्रियों की बढ़ेंगी दुश्वारियां

Sun, 24 May 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
HRTC buses engaged in election duty, passengers will face difficulties
चुनावी ड्यूटी में लगी निगम की बसें, यात्रियों की बढ़ेंगी परेशानियां। संवाद
कुमारसैन, निरमंड, रामपुर और आनी उपमंडल में चुनाव कर्मियों के लिए लगाईं 52 बसें
विज्ञापन

27 और 29 मई को फिर से रवाना होंगी बसें, 1 जून से पटरी पर लौटेगी परिवहन व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एचआरटीसी की बसों के चुनाव ड्यूटी में लगने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां बढ़ने वाली हैं। पंचायतीराज चुनाव को लेकर आगामी दिनों में मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों को तैनात किया गया है। इन बसों में चुनाव कर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना होंगे। वहीं, चुनाव ड्यूटी में बसें बुक होने के कारण ग्रामीण इलाकों के हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ेगी। रामपुर और आनी डिपो की कुल 52 बसों को चुनाव कर्मियों के लिए बुक किया गया है। अब 1 जून से ही बस सेवाएं सुचारु रूप से चल पाएंगे। लोकतंत्र के महापर्व को संपन्न करवाने के लिए हजारों चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया है। रामपुर, ननखड़ी, निरमंड, कुमारसैन और आनी विकास खंड में 26, 28 और 30 मई को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए रविवार से चुनाव कर्मियों को रवाना किया गया। रविवार को आनी और रामपुर डिपो की कुल 52 बसों में सवार होकर मतदान कर्मी अपने-अपने पोलिंग बूथ की ओर रवाना हुए। हालांकि, रविवार के चलते निगम की कम ही बसें ग्रामीण रूटों पर भेजी जा रही हैं। वहीं, अब 28 को होने वाले मतदान से पूर्व 27 मई और 30 को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए 29 मई को बसों को भेजा जाएगा। 27 मई को रामपुर डिपो की 23 और 29 मई को 20 बसों की बुकिंग की गई है। चुनाव ड्यूटी के कारण रामपुर और आनी के ग्रामीण रूटों पर निगम बसें न चलने से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ेंगी। खासकर, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कतें पेश आएंगी। 30 मई को मतगणना के बाद बसों को संबंधित डिपो पहुंचाया जाएगा और 1 जून से ही परिवहन व्यवस्था पटरी पर उतर पाएगी।


रामपुर और आनी डिपो की कुल 52 बसों को चुनाव कर्मियों को ले जाने के लिए तैनात किया गया है। रविवार के अलावा ये बसें 27 और 29 मई को भी चुनाव कर्मियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाएंगी। 1 जून से ही बस सेवाएं सुचारु रूप से चल पाएंगी। - स्वरूप दीवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article