फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   How will the future of students improve without teachers in Darkali school

Rampur Bushahar News: दरकाली स्कूल में बिना शिक्षक कैसे संवरेगा छात्रों का भविष्य

Tue, 27 May 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
अहम विषयों के शिक्षक न होने से पलायन करने को मजबूर छात्र
विज्ञापन


अभिभावकों ने सरकार से जल्द शिक्षकों की तैनाती की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल की दुर्गम पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरकाली में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझना पड़ रहा है। स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्टाफ की कमी की मार शिक्षा ग्रहण कर रहे दर्जनों विद्यार्थियों पर पड़ रही है। छात्र कई किलोमीटर दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का स्तर सुधारने के दावे तो कर रही है, लेकिन धरातल पर दावों की पोल खुल रही है। स्कूलों में कहीं एक शिक्षक है, तो कहीं महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक ही नहीं है। दरकाली स्कूल में अहम विषयों के अध्यापक न होने के कारण छह गांवों के छात्रों को पढ़ाई करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। शिक्षकों की कमी से छात्र दूसरे स्कूलों को पलायन करने को मजबूर हैं। सरकार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने में नाकाम साबित हो रही है और अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि स्कूल में 2022 से प्रधानाचार्य का पद रिक्त पड़ा है। 2018 से राजनीतिक विज्ञान, जून 2014 से इतिहास, टीजीटी मेडिकल 2021, टीजीटी नॉन मेडिकल, वरिष्ठ सहायक 2023, लिपिका, चपरासी और चौकीदार का पद रिक्त है। वर्तमान में स्कूल में करीब 30 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। एसएमसी अध्यक्ष रवि कांत, रीता देवी और अरुणा कुमारी सहित अन्य अभिभावकों ने सरकार और विभाग से जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है, ताकि छात्रों को घर द्वार पर बेहतर शिक्षा मुहैया हो सके।


शिक्षा विभाग और प्रशासन से किया पत्राचार
कार्यवाहक प्रधानाचार्य पवन कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग और प्रशासन से समय-समय पर पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed