फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   house fire case in baswari nither aani kullu

बसवारी गांव में मकान जलकर राख

Wed, 05 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
house fire case in baswari nither aani kullu
निरमंड खंड की चायल पंचायत में आग की भेंट चढ़ा एक मंजिला मकान। - फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। निरमंड तहसील की चायल पंचायत के बसवारी गांव में आग लगनेे से एक मंजिला रिहायशी मकान जलकर राख हो गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कड़ाके की ठंड में अग्निकांड ने बजारू राम पुत्र स्व. माड़ू राम के परिवार को बेघर कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभावित बजारू राम ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है, जब उनके रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। इससे एक मंजिला रिहायशी मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। जैसे ही घर में आग लगी तो उन्होंने शोर मचा कर अपने पड़ोसियों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की मुस्तैदी से आग को अन्य घरों में फैलने से बचाया जा सका। अगर समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू नहीं पाया होता तो आग अन्य घरों में फैलकर कई घरों को अपनी चपेट में ले सकती थी। कड़ाके की ठंड में अब प्रभावित परिवार को जीवनयापन की चिंता सताने की लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चायल पंचायत प्रधान सुषमा कटोच ने बताया कि अग्निकांड की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। जल्द ही राजस्व विभाग की टीम मौके का मुआयना किया और नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार की सरकार और प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed