फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Horticulture Minister will be on Kinnaur visit from 9th to 15th April

Rampur Bushahar News: बागवानी मंत्री 9 से 15 अप्रैल तक किन्नौर प्रवास पर रहेंगे

Mon, 06 Apr 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 9 से 15 अप्रैल तक किन्नौर प्रवास पर रहेंगे। मंत्री 9 अप्रैल को वाया छोटा कंबा से बन रहे वैकल्पिक संपर्क सड़क का निरीक्षण करेंगे। भावानगर में निचार खंड के प्रभारियों और ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद निगुलसरी में शहीद हवलदार रोहित नेगी स्मारक का शिलान्यास करेंगे। मंत्री 10 अप्रैल को पूह विकास खंड की मूरंग तहसील के मूरंग झूला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 11 अप्रैल को पूह खंड के प्रभारियों और ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद स्पीलो गांव के लिए संपर्क सड़क का शुभारंभ करेंगे। स्पीलो बाजार में बनी पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। 12 अप्रैल को लोक निर्माण विश्राम गृह रिकांगपिओ में पूह खंड के प्रभारियों, ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे। 13 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:00 बजे आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष रिकांगपिओ में साडा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर 2:00 बजे अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कड़छम और कल्पा के अधिकारियों, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ और पूह के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 14 और 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के किन्नौर प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article