फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Horticulture Minister issued instructions to officials during a review meeting on development works

लंबित विकास कार्यों को समय पर पूरा करें : जगत सिंह नेगी

Tue, 07 Jul 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
. बागवानी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


. कृषि और बागवानी विभाग को आधुनिक जानकारी प्रदान करने के भी जारी किए निर्देश

. पेयजल समस्या, कल्पा कंडे सडक़ निर्माण कार्य, कचरा प्रबंधन और स्ट्रीट लाइटों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
कल्पा में लंबित विकास कार्यों को समय पर पूरा करें। यह बात बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा में विभागों के साथ आयोजित बैठक में कही। बैठक में वन विभाग, लोक निर्माण कल्पा मंडल, जल शक्ति रिकांगपिओ मंडल, खंड विकास कार्यालय, पंचायत विभाग, कल्याण विभाग, कार्यक्रम आईसीडीएस युवा सेवा एवं खेल, बागवानी, कृषि और परियोजना आत्मा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विकास कार्यों और योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने कल्पा क्षेत्र में पेयजल की समस्या, कल्पा कंडे के लिए सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, कचरा प्रबंधन व पृथक्करण, स्ट्रीट लाइटों व सार्वजनिक शौचालय रखरखाव के बारे में चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कृषि एवं बागवानी अधिकारियों को कीटनाशक, फफूंदनाशक और नवीन सेब की किस्मों पर सटीक जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में किन्नौर के बागवान आधुनिक तकनीक का प्रयोग करें ताकि फल मंडियों में बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकें। क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को इन प्रयोगों से बल मिलेगा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि शिक्षा, पशुपालन, स्वास्थ्य और राजस्व विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। बैठक में एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज, सहायक आयुक्त विपिन कुमार, कल्पा पंचायत प्रधान सुनीता नेगी, पंचायत समिति सदस्य कल्पा वेद प्रकाश नेगी, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ललित जरयाल, आत्मा परियोजना के प्रोजेक्ट अधिकारी डॉ. रोमेश लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गैर सरकारी सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed