{"_id":"67a219a00b067fb329001c8a","slug":"horticulture-department-will-give-foreign-root-stock-plants-to-the-gardeners-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-129327-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उद्यान विभाग के बागवानों को देगा विदेशी रूट स्टाक के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उद्यान विभाग के बागवानों को देगा विदेशी रूट स्टाक के पौधे
विज्ञापन
बागवानों को प्रति रूट स्टाक पौधे के चुकाने होंगे 180 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उद्यान विभाग बागवानों को सेब की विदेशी किस्मों के रूट स्टाक के पौधे देगा। इसके लिए बागवानों को अपने उद्यान केंद्रों पर बुकिंग करनी होगी। प्रति रूट स्टाक पौधे के लिए बागवानों को 180 रुपये देने होंगे। बुकिंग के बाद बागवानों को रूट स्टाक की सप्लाई शिलारू उद्यान केंद्र से दी जाएगी। उद्यान विभाग जिला शिमला में 9,530 रूट स्टाक के पौधे वितरित करेगा। इसमें गाला शनीको रेड के 1550 पौधे, डारक बैरन गाला के 2200 पौधे, जेरोमाईन के 500 पौधे, रेडलम गाला के 950 पौधे, गाला वाल के 1850, गाला शनीगा शनीको के 115, बुकेई गाला 100, गाला वेनस फेंगल के 180, गेल गाला के 850, रेड विलाक्स के 200 के पौधे वितरित किए जाएंगे। उद्यान विभाग के विषय विशेषज्ञ डाॅ. संजय चौहान ने बताया कि रूट स्टाक के पौधे बुधवार से बांटे जाएंगे। पहले आओ पहल पाओ की तर्ज पर दिए जाएंगे, जिसको रूट स्टाक के पौधे लेने हैं। वह उद्यान केंद्र में आकर अपनी बुकिंग करवा सकता है। रूट स्टाक से मदर प्लांट भी आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। इन रूट स्टाकों को पहले विदेशों से मंगवाया गया।