फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Horticulture Department distributed 22,500 apple saplings in Kinnaur district

Rampur Bushahar News: जिला किन्नौर में उद्यान विभाग ने वितरित किए 22,500 सेब के पौधे

Fri, 14 Feb 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला में उन्नत किस्मों और अन्य शरद कालीन फलों के पौधे हैं उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में उद्यान विभाग ने अभी तक केंद्रों के जरिये सेब के लगभग 22,500 पौधे बागवानों को वितरित किए हैं। इसमें सेब की उन्नत किस्मों और अन्य शरद कालीन फल-पौधों में जापानी फल, आड़ू, बादाम, पलम, खुमानी, अखरोट, कीवी और अन्य पौधे शामिल हैं। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डाॅ. बीएस नेगी ने बताया कि अभी तक उद्यान विभाग ने जिला किन्नौर में विभिन्न उद्यान प्रसार केंद्रों के जरिये सेब के लगभग 22,500 पौधे वितरित किए हैं। इनमें रोयल डीलिश्यस के अलावा अरली रेड वन, हेप्के, मैमा मास्टर, गोल्डन डीलिश्यस, ग्रेनी स्मीथ, सूपरचीफ, ऑरेगन स्पर-II किंग रोट, जैरोमाइन, स्कारलैट स्पर-II, रेड कैप बाल्टोड, एडमस, जैड वन, चिलान स्पर, रैड विलॉक्स, डार्क बैरन गाला, फैन प्लस गाला, टी रैक्स गाला, रैडल्म गाला, शिनीको गाला, गेल गाला, बकई गाला, अल्टीमा गाला, एजटैक फ्युजी सहित अन्य किस्मों के पौधे शामिल हैं। इस वर्ष बागवानों को सीडलिंग रूट स्टॉक के अलावा क्लोनल रूट स्टॉक पर तैयार पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिन्हें बागवान काफी मात्रा में खरीद रहे हैं। सेब के अलावा जापानी फल के लगभग 2700, कीवी के 1100, पलम के 300, खुमानी के 320, आड़ू के 105, बादाम के 530, अखरोट के 175 पौधे बागवानों को वितरित किए जा चुके हैं। उद्यान विभाग के विभिन्न उद्यान प्रसार केंद्रों में सेब की विभिन्न किस्मों के पौधे खरीद के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें बागवान अपने नजदीकी उद्यान प्रसार केंद्र से सरकारी दर पर खरीद सकते हैं। सीडलिंग रूट स्टॉक पर सेब के विभिन्न किस्मों के लगभग 3100 पौधे उपलब्ध हैं। इसके अलावा सेब की विभिन्न उन्नत किस्मों के क्लोनल रूट स्टॉक एम एम -111 पर 396, बड़-118 पर 891, एमला-106 पर 1113, एम एम -106 पर 1770, एमला -26 पर 782, एमला-9 पर 327, एम -9 पर 355, बड़ -9 पर 695 बड़-10 पर 1654, स्पोटर पर 170 पजाम पर 32, जी -11 पर 119, जी -41 पर 1424 पौधे उपलब्ध हैं, जिन्हें बागवान अपने नजदीकी उद्यान प्रसार केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं। जिला उद्यान मुख्यालय रिकांगपिओ के केंद्रों में भी पौधे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed