{"_id":"5dbf02a78ebc3e0159666941","slug":"horse-rampur-hp-news-sml3129463187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटबंगला मैदान में आज से शुरू होगी अश्व प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटबंगला मैदान में आज से शुरू होगी अश्व प्रदर्शनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पूर्व पाटबंगला मैदान में सोमवार से अश्व प्रदर्शनी शुरू होगी। पशुपालन विभाग द्वारा अश्व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इस दौरान घोड़ों की खरीद-फरोख्त के अलावा घुड़सवारों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित अन्य क्षेत्रों से अश्व पालक पाटबंगला पहुंचना शुरू हो गए हैं।
पशु चिकित्सालय रामपुर प्रभारी डॉ. सुरेश कपूर ने बताया कि अश्व प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को अश्वों की प्रविष्टियां और पंजीकरण किया जाएगा। वहीं स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। पांच नवंबर को विभिन्न वर्गों में उत्तम अश्वों का चयन और अश्व पालकों के लिए संगोष्ठी का आयोजन होगा। छह नवंबर को घुड़सवारों के बीच गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता, चार सौ और आठ सौ मीटर की घुड़दौड़ होगी, जिसमें अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।