{"_id":"696a2a96bb52882b3001af5a","slug":"honorarium-of-lab-technicians-will-increase-in-tikkar-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-152356-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: टिक्कर अस्पताल में लैब तकनीशियन का बढ़ेगी मानदेय, सफाई कर्मी की होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: टिक्कर अस्पताल में लैब तकनीशियन का बढ़ेगी मानदेय, सफाई कर्मी की होगी नियुक्ति
विज्ञापन
टिक्कर में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद
मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
टिक्कर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक मजबूत बनाने पर फैसला लिया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिक्कर में चल रहीं गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दैनिक मजदूरी पर सफाई कर्मी की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत कार्यरत लैब तकनीशियन के मानदेय में वृद्धि को भी स्वीकृति दी गई।
समिति के सदस्य सचिव डॉ. राहुल रांटा ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रस्तावित योजनाओं के पर प्रकाश डाला। साथ ही अस्पताल में मरीजों को अधिक सुविधा मुहैया करवाने के लिए जरूरी उपकरणों और मशीनों की स्थिति को सुधारने और उनकी संख्या को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 5,92,289 रुपये स्वीकृत हुए, जबकि 4,10,916 रुपये व्यय हुए। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक कुल 8,12,692 रुपये स्वीकृत हुए और 3,36,176 रुपये व्यय हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए उपकरणों और सामग्रियों की खरीद को स्वीकृति दी गई। शिक्षा मंत्री ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से संवाद स्थापित करते हुए बताया कि टिक्कर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और मजबूत किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संस्थान की स्थिति को बेहतर करने कि दिशा में वे निरंतर प्रयत्नशील है।