फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Homes of hill people are far away and hearts are close: Modi

पहाड़ी लोगों के घर दूर और दिल पास-पास होते हैं : मोदी

Sun, 28 Aug 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Homes of hill people are far away and hearts are close: Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते स्वयंसेवी संस्था संजीवनी सहारा समिति - फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात कार्यक्रम से सीधी जुड़ी। इस लाइव सेशन कार्यक्रम का वन विभाग के विश्राम गृह में आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूरे देश से 12 संस्थानों को शामिल किया गया। इसमें रोहड़ू की संजीवनी सहारा समिति भी शामिल रही। इस दौरान संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे। मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहाड़ी लोगों के घर दूर और दिल पास होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पहाड़ी संस्कृतिक के साथ-साथ, पहाड़ों में पैदा होने वाले पारंपरिक अनाज को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया। मन की बात कार्यक्रम का सुबह करीब 11:00 बजे शुरू हुआ। करीब आधे घंटे तक मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संबोधन चलता रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड और हिमाचल समेत कई राज्यों की संस्कृति विशेषताओं के बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीवनी सहारी समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ लाइव सेशन में जुड़ना संस्था के लिए गौरव का पल रहा। संजीवनी सहारी समिति रोहड़ू का गठन 11 जनवरी, 2013 को किया गया था। इस समय में समिति के 200 सक्रिय सदस्य हैं। समिति अब तक सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की सहायता कर चुकी है। समाज सेवा में अग्रणी रहने पर संस्था को मन की बात कार्यक्रम के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed