फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Holidays of fire fighters canceled due to Diwali

Rampur Bushahar News: दिवाली को लेकर अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Sat, 04 Nov 2023 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 04 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
दिवाली में आग से निपटने के लिए तैनात किए जाएंगे फायर कर्मी
विज्ञापन

शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में खड़ी की जाएंगी पानी की गाड़ियां
जिले में 13 नवंबर तक शिफ्ट वाइज दिन-रात ड्यूटी देंगे फायर कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दिवाली पर पटाखों और आतिशबाजी से लगने वाली आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फायर कर्मी तैयार हैं। शहरों सहित आस-पास के क्षेत्रों में पानी से भरी गाड़ियों के साथ कर्मी तैनात किए जाएंगे। फायर कर्मियों की दिवाली पर्व को लेकर छुट्टियों पर भी रोक लगा दी है। इसमें केवल आपात छुट्टी ही मिलेगी।
जिले में करीब 150 फायर कर्मी तीन शिफ्टों में काम करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की आग की घटना से निपटा जा सके। अग्निशमन विभाग दिवाली को लेकर मुस्तैद हो गया है। 9 से 13 नवंबर की सुबह तक फायरकर्मी शिफ्ट वाइज दिन-रात ड्यूटी देंगे। इस बीच पटाखों और आतिशबाजी से लगने वाली आग से निपटने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सोलन, नालागढ़़, बद्दी, अर्की और परवाणू में फायर टेंडर सहित अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ टीमें गठित की हैं। जिला के संवदेनशील क्षेत्रों में फायर वाहनों के साथ कर्मी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

उधर, होमगार्ड कमांडेंट संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दिवाली को लेकर फायर से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम हैं। जिले में करीब 150 कर्मियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर पटाखें न चलाएं। आग लगने पर अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed