{"_id":"6ae88ed6a41c1ef7440cd97d","slug":"himalayan-public-school-nerwa-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-174021-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने नाटी, भंगड़ा और राजस्थानी नृत्य से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने नाटी, भंगड़ा और राजस्थानी नृत्य से बांधा समां
विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते छोटे बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रब
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी समारोह की शाम, पूर्व शिक्षकों और खिलाड़ियों को भी नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा के 25 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। इसमें बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) शिमला के मुख्याध्यापक मैथ्यू प्रसाद जॉन और उनकी पत्नी अनुराधा जॉन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में विद्यार्थियों ने नाटी, भांगड़ा, राजस्थानी लोकनृत्य और बॉलीवुड नृत्यों से समां बांधा। वहीं, नशामुक्त समाज का संदेश देती एकांकी और ‘25 वर्षों का एक सफर’ नामक विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश रंटा ने विद्यालय में सेवाएं दे चुके पूर्व अध्यापकों और विभिन्न संस्थानों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने दसवीं कक्षा के टॉपर हर्षित दफराईक, इशिता शर्मा और स्वाति सामटा को भी नवाजा। खेल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित एरिन जिंटा, आराध्या खागटा, अविका चौहान और रिधियाना तंगड़ाईक के साथ पूर्व राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के समापन पर मेधावी विद्यार्थियों को वार्षिक पारितोषिक वितरित किए गए।