फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himalan Tribe, Shrikhand Mahadev Yatra Marg, Cleanliness Campaign, Kinnaur

Rampur Bushahar News: हिमालन ट्राईब ने श्रीखंड महादेव यात्रा के मार्ग में फैला कचरा किया इकट्ठा

Wed, 24 Jul 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Himalan Tribe, Shrikhand Mahadev Yatra Marg, Cleanliness Campaign, Kinnaur
हिमालन ट्राईब संस्था ने श्रीखंड महादेव यात्रा में फैला कचरा किया एकत्र। संवाद
पर्यटन और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभा रही संस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले में पर्यटन और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से हिमालयन ट्राईब फाउंडेशन बीते कई वर्षों से कार्य कर रही है। संस्था के युवा सदस्य धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान चलाने के साथ लोगों को भी जागरूक भी कर रही है। श्रीखंड महादेव यात्रा में सफाई व्यवस्था बनाए रखने और कचरे को इकट्ठा करने के लिए हिमालयन ट्राईब फाउंडेशन ने बुधवार का अभियान चलाया। संस्था के करीब 45 युवक-युवतियों ने श्रीखंड महादेव मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में फैला कचरा इकट्ठा किया। संस्था बीते कई वर्षों से किन्नौर और रामपुर में क्लीन अप ड्राइव का आयोजन कर रही है। यह संस्था हर वर्ष धार्मिक पर्यटन स्थल किन्नर कैलाश, यूला कंडा और श्रीखंड महादेव में फैले कचरे को इकट्ठा कर ठिकाने लगाती है। साथ ही यात्रा में जाने वाले लोगों को प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। संस्था प्रमुख आरपी नेगी युल्लाम ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने के साथ लोगों को धार्मिक और पर्यटन स्थलों में कम प्लास्टिक ले जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यदि वे प्लास्टिक साथ ले भी जा रहे हैं, तो उसे अपने साथ वापस लाएं। संस्था ने जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार का जो बीते कई सप्ताह से श्रीखंड में सफाई अभियान के तहत टीम के साथ पार्वती बाग में डट कर बैठे हैं, का भी आभार जताया। वहीं, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने भी संस्था के प्रयासों की सराहना की है।

हिमालन ट्राईब संस्था ने श्रीखंड महादेव यात्रा में फैला कचरा किया एकत्र। संवाद

हिमालन ट्राईब संस्था ने श्रीखंड महादेव यात्रा में फैला कचरा किया एकत्र। संवाद

हिमालन ट्राईब संस्था ने श्रीखंड महादेव यात्रा में फैला कचरा किया एकत्र। संवाद

हिमालन ट्राईब संस्था ने श्रीखंड महादेव यात्रा में फैला कचरा किया एकत्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed