{"_id":"6ac64d9b6b1b962b0700db54","slug":"himachal-university-inter-college-womens-badminton-tournament-begins-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-171825-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में संजौली कॉलेज ने सोलन को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में संजौली कॉलेज ने सोलन को 2-0 से हराया
विज्ञापन
रिकांगपिओ में बैडमिंडटन प्रतियोगिता का शुभारंभ पर खिलाड़ियों के साथ अतिथि। संवाद
अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में संजौली कॉलेज ने सोलन को 2-0 से हराया
. रिकांगपिओ में हिमाचल विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय महिला बैडमिंटन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगी ने किया। प्रदेश के विभिन्न राजकीय और निजी महाविद्यालयों की कुल 17 टीमें भाग ले रहीं हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। राजकीय महाविद्यालय संजौली ने राजकीय महाविद्यालय सोलन को 2-0 से हराया। डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ को 2-0 से पराजित किया। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा ने राजकीय महाविद्यालय चौवाड़ी को 2-0 से मात दी। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर ने राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर को 2-0 से हराया। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज शिमला को 2-0 से पराजित किया। राजकीय महाविद्यालय सुन्नी ने जीजीडीएसडी महाविद्यालय राजपुर को 2-0 से हराया। राजकीय महाविद्यालय संजौली ने राजकीय महाविद्यालय झंडूता को 2-0 से मात दी। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर ने राजकीय महाविद्यालय शिलाई को 2-0 से हराया। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं ने आरकेएमवी शिमला को 2-0 से पराजित किया। डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने जीजीडीएसडी महाविद्यालय राजपुर को 2-0 से हराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और टीम प्रबंधकों का स्वागत किया। उन्होंने सभी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आयोजक सचिव प्रो. तांजीन नेगी ने बताया कि महाविद्यालय ने पहले भी कई अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की हैं। हालांकि, महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, ग्राम पंचायत कल्पा के पूर्व प्रधान प्रवीण नेगी, ग्राम पंचायत सुधारंग के प्रधान कुलवंत नेगी, कल्पा के उपप्रधान राजकुमार नेगी भी विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे। राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान विश्वविद्यालय की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। मैच अधिकारियों प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. रवि राम, सुमित धौटा और प्रो. मनीत लखनपाल की देखरेख में मुकाबले हुए।