फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal A fight broke out over asking for borrowed money in Dobi Rampur where a bullet was fired

हिमाचल: उधार के पैसे मांगे तो चला दी गोली, सिर के पास से निकली; हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Mon, 23 Feb 2026 02:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी(रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 23 Feb 2026 02:04 PM IST
सार

गोली लगने से कार का शीशा भी टूट गया। झाकड़ी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Himachal A fight broke out over asking for borrowed money in Dobi Rampur where a bullet was fired
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उधार के पैसे वापस मांगे तो एक व्यक्ति ने दूसरे पर गोली चला दी। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और गोली सिर के पास से निकल गई। गोली लगने से कार का शीशा भी टूट गया। झाकड़ी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उपमंडल रामपुर के डोबी का है। शिकायतकर्ता राजेश डोगरा निवासी गांव कोटी डाकघर धार-गौरा तहसील रामपुर ने बताया कि रविवार को वह अपने साथियों के साथ कार में शनेरी से घर लौट रहा था। सुरेश शर्मा निवासी गांव फुंजा से उधार दिए गए रुपयों की मांग की थी तो वह डोबी चला गया। डोबी के पास सुरेश से कहासुनी और हाथापाई हुई। इसी बीच सुरेश ने गोली चला दी। उस समय वह कार में बैठा था।

विज्ञापन


गोली चालक सीट के पीछे वाली खिड़की के शीशे में लगी, जिससे शीशा टूट गया। उधर, पुलिस ने आरोपी सुरेश शर्मा को रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएफएसएल जुन्गा से विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। आरोपी पर हत्या का प्रयास करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि गोली से बंदूक से चलाई गई है या पिस्तौल से। क्योंकि अभी तक आरोपी से हथियार बरामद नहीं हो सका है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed