फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Him Trek camp begins at Rampur College

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में हिम ट्रेक शिविर शुरू

Mon, 12 Jan 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Him Trek camp begins at Rampur College
पीजी कॉलेज रामपुर में सात दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू। स्रोत : एनसीसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में हिम ट्रेक शिविर शुरू हो गया है। 8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर 19 जनवरी तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और राष्ट्र भक्ति की भावना विकसित करना है। हिम ट्रेक शिविर में विभिन्न राज्यों से आए 510 सीनियर डिवीजन (एसडी) और जूनियर डिवीजन (जेडी) कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर में 23 जेसीओ और 15 एएनओ भी भागीदारी कर रहे हैं। शिविर का नेतृत्व कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार के मार्गदर्शन और लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन सरकैक के निर्देशन में किया जा रहा है। सोमवार को शिविर के पहले दिन कैडेट्स का पंजीकरण, परिचय सत्र और कैंप की गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed