{"_id":"6ae880de9c4f3e60e70733c5","slug":"him-ratna-awards-to-two-players-of-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-174003-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू के दो पैरा खिलाड़ियों को हिम रत्न अवाॅर्ड-2026 से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू के दो पैरा खिलाड़ियों को हिम रत्न अवाॅर्ड-2026 से किया सम्मानित
विज्ञापन
अनिल कुमार को तीन लाख, यशवंत नेगी को पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
रोहड़ू क्षेत्र के दो पैरा खिलाड़ियों अनिल कुमार और यशवंत नेगी को हिम रत्न अवाॅर्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। मेहरा गांव निवासी अनिल कुमार को तीन लाख रुपये और चिड़गांव के जांगलिख गांव निवासी यशवंत नेगी को पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित करने की प्रदेश सरकार की यह पहली पहल है। अनिल कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव ललित ठाकुर के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि आर्थिक प्रोत्साहन से दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अपनी उपलब्धि में माता-पिता और भाई-बहनों के सहयोग को भी अहम बताया। अनिल कुमार ने यशवंत नेगी सहित सभी सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी पैरा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती रहेगी।