{"_id":"6a9d659991a31801e6040873","slug":"highlighted-the-contribution-of-teachers-through-a-poem-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169057-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कविता से बताया शिक्षकों का योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कविता से बताया शिक्षकों का योगदान
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
आर्यावर्त संस्थान में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक राकेश वशिष्ठ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में रवीता आजाद ने स्वागत भाषण दिया, जबकि छात्रा चंदा डोगरा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। अध्यापक गीता भंडारी ने भावपूर्ण कविता के माध्यम से शिक्षकों का योगदान बताया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। चंदा डोगरा और उनकी टीम ने पंजाबी नृत्य और पारंपरिक पहाड़ी नाटी ने दर्शकों का मन मोह लिया। आर्यावर्त सोसायटी के महामंत्री ओम बगई, कोषाध्यक्ष दिवान लक्टू, रक्तदान सेवा परिवार के महासचिव तिलक राज, नृत्य शिक्षा अकादमी रामपुर की संस्थापक शिक्षा राव और चंद्र प्रकाश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्थान के प्रबंध निदेशक पीयूष प्रार्थी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया। नृत्य शिक्षा अकादमी के बच्चों ने भी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर शिक्षक अशोक, सचिन, विनीता नेगी, पल्लवी शर्मा और अंशु शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।