फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Heli taxi service started for Reckong Peo

हेली टैक्सी सेवा से लगेंग पर्यटन को पंख : वेद प्रकाश

Fri, 23 Jan 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ के लिए शुरू हुई हेली टैक्सी सेवा को युवा कांग्रेस किन्नौर के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश ने ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया। वेद प्रकाश ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से समय की बचत होगी। दुर्गम क्षेत्रों की दूरी अब मिनटों में तय होगी। पर्यटन को पंख लगेंगे और किन्नौर में पर्यटन की अपार संभावनाओं को बल मिलेगा। गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों और आपातकालीन समय में यह सेवा जीवनदायिनी सिद्ध होगी। उन्होंने पूर्व भाजपा नेता सूरत नेगी की ओर से सोशल मीडिया पर इस सेवा को अपना विजन बताने पर तंज कसा है। वेद प्रकाश ने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच जब प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार थी और सूरत नेगी स्वयं वन निगम के उपाध्यक्ष थे, तब इस योजना को धरातल पर क्यों नहीं उतारा गया। भाजपा का विजन केवल कागजों तक सीमित रहा, जबकि मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसे धरातल पर लागू करके दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article