{"_id":"5e3188358ebc3e77dd50066a","slug":"heavy-snowfall-rampur-hp-news-sml322516116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग बंद, 24 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग बंद, 24 घंटे से बिजली गुल
विज्ञापन
चौपाल में हिमपात से अवरूद्घ सड़कों को खोलने में जुटी जेसीबी
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल (रोहड़ू)। हिमपात के बाद चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग सहित गांव के सभी संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मुख्य मार्ग पर अधिक हिमपात होने के कारण कई वाहन सड़क में फंस गए हैं। अब मौसम खुलने के बाद लोनिवि ने सड़कों को खोलने की पहल शुरू कर दी है।
चौपाल उपमंडल में गढ़ाला, रियुनी, ओखटा, कुंगू नाली, सरांह, खिड़की, चम्बी, बमटा, पौडिया, लिंग्जार सहित ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। बर्फबारी होने से चौपाल से शिमला जाने वाले वाहन सड़क बंद होने के बाद फंस गए हैं। हिमपात से खिड़की-मड़ोग, पुजारली-माटल, सरांह, चौपाल-झिन्ना, देवत - कुम्बडा, बमटा, माटल, झोखड, कुपवी, हरिपुरधार सहित सभी करीब 46 संपर्क मार्गों पर यातायात ठप है। आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को वाया पावंटा होकर सफर करना पड़ रहा है। इस रूट से यात्रियों को 150 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। हिमपात के बाद पूरे चौपाल उपमंडल में 24 घंटों से बिजली भी गुल है। कड़ाके की ठंड में बिजली न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
इस संबंध में एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने कहा कि यातायात सामान्य बनाने के लिए जेसीबी, डोजर, टिपर और पर्याप्त मात्रा में मजदूरों की तैनाती की गई है तथा जल्दी ही सभी सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।