Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Heaps of trash in the tourist town of Sangla

Rampur Bushahar News: पर्यटन नगरी सांगला में गंदगी का अंबार, स्वच्छता के दावे तार-तार

Tue, 17 Nov 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Heaps of trash in the tourist town of Sangla
सांगला में नियमाें के विपरीत खुले में ठिकाने लगाया जा रहा कचरा। संवाद
. स्वच्छता अभियान को ठेंगा, नाले से अस्पताल तक कचरे के ढेर
विज्ञापन

. देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों समेत अन्य लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
. वातावरण हो रहा प्रदूषित, बीमारियां फैलने का भी बढ़ा अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में जगह-जगह लगे कूड़े-कचरे के ढेर स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। टोंगटोंगचे नाले के पुल के दोनों ओर बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। इसके अलावा पशुपालन विभाग के चिकित्सालय के सामने भी खुले में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। इससे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित होने के साथ आसपास बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सांगला घाटी में खुले में कूड़ा-कचरा फेंके जाने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश-विदेश से यहां पहुंचने वाले पर्यटकों का स्वागत प्राकृतिक सुंदरता के बजाय जगह-जगह फैली गंदगी से हो रहा है। एक ओर सरकार, प्रशासन और पंचायतें स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के दावे कर रही हैं, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर लगे कूड़े-कचरे के ढेर इन दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं। स्थानीय स्वयंसेवक हितेश पुजारी, स्वयंप्रकाश नेगी, हरनेक सिंह नेगी, नितेश रिपाल्टो, अरुण याबूंर, सुरजीत नेगी, महेंद्र सिंह नेगी और कुलदीप सिंह नेगी सहित सांगला घाटी के अन्य लोगों ने इस स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और कचरा निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि लोग नियमों को ताक पर रखकर खुले में कूड़ा-कचरा न फेंकें। साथ ही संबंधित विभागों और पंचायतों को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे सांगला की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण सुरक्षित रह सके।


पंचायत को समस्या पर संज्ञान लेना चाहिए
व्यापार मंडल सांगला के अध्यक्ष भूपेश नेगी और उपाध्यक्ष किशोरी नेगी ने कहा कि पंचायत को भी इस समस्या को लेकर संज्ञान लेना चाहिए। सभी के सहयोग से घाटी को स्वच्छ बनाए रखने के प्रयास होने चाहिए। कैमरे भी लगे हुए हैं और इसकी मदद लेनी चाहिए, ताकि सांगला में स्वच्छता बनी रही।
विज्ञापन



सांगला में कूड़े-कचरे की समस्या के समाधान को लेकर जल्द ही पंचायत, व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की जाएगी। लोगों को कचरा प्रबंधन बारे जागरूक किया जाएगा। यदि इसके बाद भी कोई नियमों की अवहेलना करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - प्रवीण भारद्वाज, जिला पर्यटन अधिकारी किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article