फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Healthcare system in Rohru collapses

रोहड़ू में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई : शशिबाला

Fri, 03 Jul 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Healthcare system in Rohru collapses
रोहड़ू में प्रेस वार्ता करती ग्रामीण विकास बैंक  की पूर्व अध्यक्षा शशिबाला। संवाद
स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का लगाया आरोप
विज्ञापन

बोलीं-सिविल अस्पताल रोहड़ू में सुविधाओं का अभाव, जीवन रक्षक दवाएं नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। ग्रामीण विकास बैंक की पूर्व अध्यक्ष शशिबाला ने कांग्रेस सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने रोहड़ू में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया। शशिबाला ने प्रेस वार्ता में कहा कि सिविल अस्पताल रोहड़ू में सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल में जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। सीटी स्कैन और एक्सरे जैसी सुविधाएं भी ठीक से काम नहीं कर रहीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सड़कों के लिए राज्य कोष से कोई राशि नहीं मिल रही है। केंद्र सरकार के बजट से सड़कें बन रही हैं, लेकिन उनके कार्यों की गुणवत्ता खराब है। शशिबाला ने स्थानीय विधायक पर जन समस्याओं के समाधान के लिए कदम न उठाने का आरोप लगाया। शशिबाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोक निर्माण विभाग रोहड़ू को पीडीएनए के तहत 70 करोड़ रुपये जारी किए थे। यह राशि तीन महीने में ही खर्च कर दी गई, जबकि एक सड़क बनाने में तीन से पांच साल लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीएनए के पैसे की बंदरबांट स्थानीय विधायक के चहेतों में हुई है। शशिबाला ने बरसात और सेब के मौसम की तैयारियों को लेकर विधायक की ओर से अधिकारियों के साथ बैठक न करने पर भी सवाल उठाए। इस मौके पर भाजपा मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष विजय मेहता और आशा खाची भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article