फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health

पैंतालिस पुलिस जवानों में से 40 की रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 28 Jun 2020 08:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
40 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

भावानगर थाने में क्वारंटीन पांच लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
क्षेत्र के लोगों ने रेड जोन से आए जवानों की तैनाती पर उठाए सवाल
थाने के संपर्क में आए होम क्वारंटीन लोगों के जल्द होंगे कोविड टेस्ट
सुरजीत नेगी
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के लोगों के लिए रविवार का दिन कुछ राहत लेकर आया है। भावानगर पुलिस थाने में तीन पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद क्वारंटीन किए गए। 45 जवानों में से 40 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि पांच लोगों की रिपोर्ट का इंतजार अभी आनी बाकी है। वहीं पुलिस थाना भावानगर के संपर्क में आए करीब 42 ग्रामीणों के भी जल्द कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे।
गौर हो कि शुक्रवार रात को भावानगर पुलिस थाना के तीन जवानों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। क्षेत्र के लोग इस बात को लेकर सवाल उठाने लगे हैं कि आखिरकार रेड जोन (कांगड़ा) से छुट्टी काटकर आए पुलिस कर्मियों को सीधे सार्वजनिक सेवाओं में कैसे तैनाती दे दी। क्षेत्र के लोग सरकार, जिला और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जता रहे हैं। इन तीन संक्रमित पुलिस कर्मियों में से दो रेड जोन क्षेत्र से छुट्टी काटकर आए हैं, जबकि तीसरा संक्रमित भावानगर थाने में ही ड्यूटी पर था। बताया जा रहा है कि यह पुलिस कर्मी भावानगर बाजार में नाके पर और ट्रैफिक चालान की ड्यूटी दे चुका है। इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में भी आया है। प्रशासन ने सीधे पुलिस थाने में संपर्क में आए करीब 42 ग्रामीणों को क्वारंटीन कर दिया है। इसके अलावा ये सभी और कितने लोगों के संपर्क में आए हैं, इसकी सूची तैयार करना पुलिस और प्रशासन के लिए पेचीदा बना हुआ है। होम क्वारंटीन किए गए लोगों को सख्ती से नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी भावानगर राजू ने कहा कि संक्रमित पुलिस कर्मियों में से एक ने ट्रैफिक ड्यूटी दी है, जबकि दो पुलिस कर्मी थाने में ही तैनात थे। ये जवान किस-किस के संपर्क में आए हैं, इसकी सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने कहा कि संक्रमित पुलिस कर्मी थाने में आए। किन-किन लोगों के संपर्क में आए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने इस महामारी को पराजित करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। होम क्वारंटीन का उल्लंघन करते हैं तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed