फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Health of thousands of people of four panchayats handed over to one doctorHealth of thousands of people of four panchayats handed over to one doctor

Rampur Bushahar News: एक डॉक्टर के हवाले चार पंचायतों के हजारों लोगों का स्वास्थ्य

Fri, 17 Nov 2023 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी निचार में डॉक्टर सहित स्टाफ के पद पड़े रिक्त
विज्ञापन


हजारों की आबादी को नहीं मिल रहा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

बीरबल नेगी

सांगला(किन्नौर)। प्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्र के लोगों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र तो खोले, लेकिन बिना स्टाफ के यह स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। स्टाफ की कमी के कारण हजारों की आबादी बेहतर उपचार सुविधा के लिए जूझ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचार भी कुछ ऐसी कहानी बयान कर रहा है। यहां स्टाफ की कमी के कारण हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कई किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है।

गौर हो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचार से क्षेत्र की निचार, बरी, सुंगरा और पौंडा पंचायत के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। उक्त स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान समय में एक ही डॉक्टर सेवाएं दे रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात यही डॉक्टर मरीजों की पर्चियां काट रहा है। मरीजों के टेस्ट और दवाएं देने का कार्य भी यही डॉक्टर लंबे समय से संभाल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र की चौकीदारी और सफाई का जिम्मा भी इसी डॉक्टर के हवाले चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में बीते छह माह से दो डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट का पद रिक्त है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा रही हैं। बीते एक वर्ष में इस स्वास्थ्य केंद्र में करीब साढ़े 11 हजार मरीजों की ओपीडी रही है। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र की हजारों ग्रामीणों के लिए क्या महत्व है। डेढ़ दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं, लेकिन सरकार और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण हजारों की आबादी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस रही है। स्टाफ की समय रहते तैनाती न होने के चलते ग्रामीणों में सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रति खासा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


निचार पंचायत प्रधान राजपाल नेगी ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग की नाकामी हजारों ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। जनजातीय क्षेत्रों में सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन धरातल पर ये दावे दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द स्टाफ की तैनाती नहीं हुई तो ग्रामीणों को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण विनय सिंह पायलेस, विनोद, ज्ञावा पालदेन, परमानंद नेगी, कृष्ण भगत नेगी, राकेश मेहता, अविनाश नेगी, भारत भूषण नेगी सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से सीएसची में जल्द स्टाफ तैनात करने की मांग उठाई है।


उधर, बीएमओ भावानगर डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि सीएचसी निचार में रिक्त पड़े पदों का मामला सरकार के ध्यान में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed