फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Health facilities in a bad condition in Taklech

Rampur Bushahar News: तकलेच में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, हजारों ग्रामीणों का स्वास्थ्य रामभरोसे

Mon, 19 May 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Health facilities in a bad condition in Taklech
सीएचसी तकलेच । संवाद
प्राथमिक उपचार के लिए लग रही 26 से 40 किमी की दौड़
विज्ञापन

सीएचसी तकलेच में डॉक्टर, फार्मासिस्ट सहित अन्य पद पड़े रिक्त

आठ पंचायतों के ग्रामीणों को नहीं मिल रहीं हैं स्वास्थ्य सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच में एक वर्ष से स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं। क्षेत्र की आठ पंचायतों के हजारों ग्रामीणों में अस्पताल खुलने से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की आस जगी थी, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं तो दूर 38 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में प्राथमिक सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ग्रामीणों को मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए भी 26 से 40 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं, स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराने से क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति रोष है।

वर्षों पूर्व उपतहसील तकलेच को सीएचसी की सौगात मिली थी। हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यहां 38 बिस्तरों की सुविधा वाला अस्पताल तो खुला, लेकिन कुछ ही वर्षों में यहां स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराने लगीं। अस्पताल में चार चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से चारों ही खाली पड़े हैं। बीते एक वर्ष से अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त पड़ा है, जबकि स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और महिला हेल्थ वर्कर सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद भी लंबे समय से खाली चल रहे हैं। क्षेत्र की तकलेच, दरकाली, देवठी, कूहल, काशापाट, मुनिश, नरैण और बाहली पंचायत से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मायूस लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों को अस्पताल में उपचार न मिलने के कारण रामपुर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यही नहीं हादसों और अन्य दुर्घटनाओं के वक्त भी अस्पताल में प्राथमिक उपचार की सुविधा तक नहीं मिल पा रही। पुलिस प्रशासन को भी एमएलसी बनाने के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यों के लिए भी लोगों को रामपुर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। समय पर उपचार न मिलने के कारण कई मरीजों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी का खामियाजा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने दिया आश्वासन
बीते दिनों आयोजित बैठक में सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने कहा कि चिकित्सकों के रिक्त पदों का मामला सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने जल्द ही अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में रिक्त पड़े पदों को लेकर उच्चाधिकारियों को समय-समय पर सूचित किया जा रहा है। अस्पताल में डेपुटेशन पर डॉक्टर भेजकर काम चलाया जा रहा है। चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। -- डॉ. आरके नेगी, बीएमओ रामपुर

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed