फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health chekup camp for student in duttnagar

विशेषज्ञों ने जांचा दिव्यांग विद्यार्थियों का स्वास्थ्य

Sun, 05 Dec 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
health chekup camp for student in duttnagar
दत्तनगर में आयोजित शिविर के दौरान दिव्यांगों की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। शिक्षा खंड रामपुर के राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दत्तनगर में समग्र शिक्षा के सौजन्य से दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। एक दिवसीय शिविर में 21 दिव्यांग विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एएलआईएमसीओ कानपुर से आए विशेषज्ञ शिवम सिंह और कुंदन सिंह ने दिव्यांगों का स्वास्थ्य जांचा। शिविर में शिक्षा खंड रामपुर और सराहन से आए दिव्यांगों के स्वास्थ्य की विशेषज्ञों ने बारीकी से जांच की। वहीं जरूरतमंद दिव्यांग विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा के तहत उपकरण वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बीआरसीसी रामपुर रंजीत चौहान ने बताया कि इस तरह के चिकित्सा मूल्यांकन शिविर में विद्यार्थियों को जो ग्रांट और उपकरण वितरित किए गए जाते हैं, उससे निश्चित तौर से दिव्यांग बच्चों के जीवन की अनेक चुनौतियों को आसान करने में मदद मिलेगी। समग्र शिक्षा से सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थियों को अनेक प्रकार से मदद की जाती है, ताकि उनके जीवन की विभिन्न चुनौतियों को आसान करने में मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डाइट शिमला से जिला समन्वयक नरेश छाजटा, बीआरसीसी रामपुर रणजीत चौहान, बीआरसीसी रामपुर रविंद्र मेहता, बीआरसीसी सराहन ओम प्रकाश नेगी और बीआरसीसी कुमारसैन ओम प्रकाश कपूर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed