{"_id":"6144c0f98ebc3e83b437e3d6","slug":"health-checkup-of-300-senior-citizens-under-service-week-welfare-department-kinnaur-and-sutlej-jal-vidyut-nigam-is-organizing-service-week-in-the-district-rampur-hp-news-sml384215870","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा सप्ताह के तहत 300 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा सप्ताह के तहत 300 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला कल्याण विभाग किन्नौर और सतलुज जल विद्युत निगम के स्वयंसेवियों द्वारा जिले में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को जिले की कल्पा, सांगला, मूरंग, पूह और निचार तहसील में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य जांचा गया और अन्य गतिविधियां आयोजित की गई।
जिला कल्याण अधिकारी आलोक ठाकुर ने कहा कि इस दौरान कुल 300 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य जांचा गया, जिसमें 140 पुरुष और 160 महिलाएं शामिल रहीं उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कल्पा तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी, सांगला तहसील के आंबेडकर भवन, मूरंग तहसील के ग्राम पंचायत भवन मूरंग, पूह तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह और निचार तहसील के ग्राम पंचायत भवन पौंडा में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। वृद्धजनों को पौष्टिक आहार के तहत आने वाले फलों व सब्जियों को भोजन में उपयोग करने बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान योग सत्र का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों व अन्य लोगों सेे नियमित रूप से योगाभ्यास करने का भी आग्रह किया गया।
इस मौके पर तहसील कल्याण विभाग व सतलुज जल विद्युत निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।