फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Headcount exercise conducted as part of a mock drill

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में आपदाओं से बचाव के बताए तरीके

Mon, 15 Jun 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के तहत हेड काउंट एक्सरसाइज का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय आनी में सोमवार को हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार डिजास्टर मॉक ड्रिल के तहत हेड काउंट मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में महाविद्यालय के समस्त शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे चेतावनी सायरन बजाकर किया गया। महाविद्यालय की डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी के समन्वयक डॉ. धन प्रकाश ने पूर्व सूचना के आधार पर इस अभ्यास का संचालन किया। उन्होंने बताया कि भूकंप, अग्निकांड और बादल फटने जैसी प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी की जानकारी कर्मचारियों को पहले ही व्हाट्सएप समूह के माध्यम से वीडियो एवं लिखित सामग्री के रूप में उपलब्ध करवा दी गई थी। इससे मॉक ड्रिल के सफल संचालन में सहायता मिली। यह कार्यक्रम जागरूकता अभियान का रूप ले सका। मॉक ड्रिल के दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ निर्धारित सुरक्षित स्थान पर एकत्रित हुआ, जहां डॉ. धन प्रकाश ने सभी का स्वागत करते हुए आपदा प्रबंधन और हेड काउंट एक्सरसाइज के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक ठाकुर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में आपदा प्रबंधन संबंधी जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और सभी को संभावित आपदाओं के प्रति सदैव सतर्क और तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. निर्मल सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रो. पंपी घामटा, प्रो. संजय दत्त और महेंद्र पाल सहित डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed