{"_id":"5f5d00bb8ebc3e6df5161ea8","slug":"has-rampur-hp-news-sml3449048107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में पहली बार होगी एचएएस की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में पहली बार होगी एचएएस की परीक्षा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल के इतिहास में पहली बार उपमंडल स्तर पर एचएएस (हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं) की परीक्षा होगी। परीक्षा आयोजित करने के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें करीब 1300 प्रतिभागी भाग लेंगे। परीक्षा से पहले प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों में पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते जहां देश-दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है, वहीं इससे परीक्षाएं भी खासी प्रभावित हुई हैं। कोरोना काल में सरकार ने पहली बार एचएएस की परीक्षाएं उपमंडल स्तर पर भी आयोजित करवाने के फरमान जारी किए हैं। इसी कड़ी में रविवार को रामुपर उपमंडल में हजारों अभ्यर्थी एचएएस की परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षाएं आयोजित करने के लिए पीजी कॉलेज में दो, कन्या स्कूल रामपुर, छात्र स्कूल रामपुर, डीएवी स्कूल दत्तनगर और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर को भी परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा से पहले प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा और परीक्षाओं को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए सभी इंतजाम कर रखे हैं।
कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता ने कहा कि कन्या स्कूल में एचएएस की परीक्षा करवाने के लिए परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को दो गज दूरी पर बैठने की व्यवस्था की गई है। स्कूल के राजकुमार कनैन, बीएस डोगरा, डीडी शर्मा, विजय गौतम, दलीप सोनी, संदीप केदारटा सहित अन्य स्टाफ व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि एचएएस की परीक्षाओं के लिए रामपुर उपमंडल में छह केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में कुल 1300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती होगी।