{"_id":"695fb2c0130f7a07e209619a","slug":"harshs-century-helped-mad-boys-kamalau-reach-the-semi-finals-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-151843-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हर्ष के शतक से सेमीफाइनल में पहुंची मैड बॉयज कमलाऊ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हर्ष के शतक से सेमीफाइनल में पहुंची मैड बॉयज कमलाऊ की टीम
विज्ञापन
दत्तनगर में आयोजित क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शतकीय पारी खेलने पर हर्ष कायथ को मेन ऑफ द मैच के
क्वार्टर फाइनल में करालश रोहड़ू की टीम को दी करारी शिकस्त
विजेता टीम को 2 लाख नकद राशि से नवाजेगा क्लब
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दत्तनगर में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। डीवाईएससी दत्तनगर की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मुकाबले जोरों पर चल रहे हैं। वीरवार को मैड बॉयज कमलाऊ और एमएससीआई करालश रोहड़ू के मध्य क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें मैड बॉयज के हर्ष कायथ ने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। मैड बॉयज की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट खोकर 130 रन बनाए। इसमें हर्ष कायथ ने 34 गेंदों में शानदार 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएससीआई करालश की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की। दीपक ठाकुर ने 28, निखिल ठाकुर ने 17 रन बनाए। टीम 38 रन से हार गई। कमलाऊ की ओर से माइकल ने दो, हर्ष कायथ ने दो और विपिन नेगी ने एक विकेट चटकाया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सीएमसी खशधार और डेक्कन चार्जर भद्राश के मध्य खेला गया, जिसमें खशधार ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश पाया। क्लब के अध्यक्ष हितेश ठाकुर ने कहा कि रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। वहीं, महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 2 लाख नकद राशि, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 1 लाख नकद राशि व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से सम्मानित जाएगा।