{"_id":"66d06360190769b95d023678","slug":"harish-honored-with-the-title-of-best-athlete-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-120977-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बेस्ट एथलीट के खिताब से सम्मानित हुए हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बेस्ट एथलीट के खिताब से सम्मानित हुए हरीश
विज्ञापन
चांसू स्कूल में वार्षिक समारोह में धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के सीमांत क्षेत्र चांसू स्थित प्राथमिक पाठशाला में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह और वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त फल परीक्षण प्रदर्शक उद्यान विभाग उरज्ञेन छेरिंग बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूल के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मुख्यातिथि का वार्षिक समारोह में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में पंचायत प्रधान चांसू बीरबल लोक्टस विशेष रूप से मौजूद रहे। स्कूल की मुख्य अध्यापक कुमारी वेद ने मुख्यातिथि का किन्नौरी टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने मुख्यातिथि और अन्य मौजूद लोगों के समक्ष स्कूल की वर्ष भर की गतिविधियों की रिपोर्ट रखी। स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने दौड़, योग, पजल और अन्य खेल गतिविधियों में भाग लिया। समारोह में स्कूल के हरीश और अंशिका को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पजल खेल में रूद्राक्ष पहले और माहिरा दूसरे स्थान पर रही। रिले दौड़ में हरीश और टीम, स्पून दौड़ में ओजस्वी प्रथम, म्यूजिकल दौड़ में एलिना प्रथम रही। फॉग जंप में सूरज ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिक्षा सहित अन्य स्पर्धाओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रधान चांसू धर्मप्रकाश नेगी, महिला मंडल प्रधान प्रेमकांता नेगी, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष शशिकांत नेगी, सदस्य योगेश कुमारी नेगी, धर्मदेवी नेगी, ऊषा नेगी, राधा नेगी, पूजा नेगी, दिव्या नेगी, हंसराज नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।