फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hanuman Jayanti celebrations on April 2 at Mahavir Mandir, RaHanuman Jayanti celebrations on April 2 at Mahavir Mandir, Rampurmpur

Rampur Bushahar News: संकट मोचन महावीर मंदिर में होगा चालीसा और सुंदरकांड पाठ

Sun, 22 Mar 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक एवं प्राचीन संकट मोचन महावीर मंदिर रामपुर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी की ओर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और जागरण का आयोजन होगा। तैयारियों को लेकर मंदिर कमेटी जुट गई है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी ध्रुव शर्मा ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर बुशहरवासियों की सुख समृद्धि, शांति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए तीन दिवसीय पाठ और सुंदरकांड आरंभ किया जाएगा। 2 अप्रैल को संकट मोचन महावीर मंदिर के प्रांगण में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 4 अप्रैल को रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। 5 को 5:30 पर प्रभातफेरी निकाली जाएगी और 7:00 बजे प्रातः कालीन आरती होगी। साथ ही हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड पाठ का समापन विधि विधान से हवन व कन्या पूजन कर पूर्णाहुति देने के साथ होगा। दोपहर 12:30 बजे वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article