फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Half an hour traffic jam in Nirmand due to bad condition of road

Rampur Bushahar News: सड़क की खस्ताहालत को लेकर निरमंड में आधा घंटा चक्का जाम

Sat, 14 Jun 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Half an hour traffic jam in Nirmand due to bad condition of road
बुछैर-जाओं-तराला सड़क की खस्ता हालत को लेकर ग्रामीण निरमंड में चक्का जाम करते हुए। संवाद
सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन


बुछैर-जाओं-तराला सड़क की दयनीय हालत को लेकर ग्रामीणों में रोष

एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद 11वें दिन सशर्त समाप्त हुआ धरना

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। उपमेडल मुख्यालय निरमेड में सड़क की खस्ताहाल को लेकर 11 दिनों से धरने पर बैठे आनी खंड के बुछैर, तराला, जाओं और लफाली क्षेत्र के ग्रामीणों शनिवार को आधा घंटा बजीर-बावड़ी-निरमंड-बागीपुल सड़क पर चक्का जाम किया। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला परिषद सदस्य पूर्ण ठाकुर भी मौजूद रहे। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर बातचीत कर गौर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भी लोगों की मांगों का निपटारा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम निरमंड की अध्यक्षता में तहसीलदार निरमंड और अधिशासी अभियंता की तीन सदस्यीय कमेटी ने एक ड्राफ्ट तैयार किया। उसके बाद 11 दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन सशर्त समाप्त हुआ।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पद्म प्रभाकर ने बताया कि बुछैर, लफाली पंचायतों के लोग 11 दिन से बुछैर-जाओं-तराला सड़क की खस्ता हालत को सुधारने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण सात सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार क्रमिक धरने पर बैठे थे। सरकार और लोक निर्माण विभाग ने उनकी अनदेखी की, तो शनिवार को गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद सात में से पांच मांगों पर सहमति बनी है। लोक निर्माण विभाग ने 25 जून तक काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर उपप्रधान चुनीलाल, प्रताप, मान सिंह, जीवन, बृज मोहन, निटू, शादी लाल, देशराज, मोहन जगदयाल और देसी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, इस बारे में लोक निर्माण विभाग के निरमंड मंडल के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि लोगों की कुछेक मांगों पर 25 जून तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जबकि बाकी कामों के लिए अतिरिक्त बजट आता है, तो उनपर भी काम किया जा सकेगा। वहीं, पद्म प्रभाकर और सभी प्रदर्शनकारियों ने चेताया है कि यदि 25 जून तक तय कामों को शुरू नहीं किया जाता, तो आगामी प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन




इन मांगों पर बनी सहमति

लोक निर्माण विभाग सड़क में पानी की पूर्ण निकासी करने पर सहमत हुआ है। शिलापनी में जिस स्थान पर ठेकेदार ने स्लैब कलवर्ट का काम बीच में छोड़ा है, वहां 25 जून तक काम शुरू कर दिया जाएगा। स्लैब कलवर्ट का एस्टीमेट 10 दिनों के भीतर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। सड़क की मरम्मत का काम सोमवार से युद्धस्तर कर शुरू करने का आश्वासन दिया। सड़क के करीब पांच असुरक्षित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट में तुरंत सीमेंट के पैरापिट लगाए जाएंगे। लढागी से तराला के बीच सड़क का काम भी युद्धस्तर से शुरू किया जाएगा। खादवी-शौहण सड़क पर 16 जून को बस का ट्रायल किया जाएगा। सड़क निर्माण से जिन लोगों की भूमि को खतरा हुआ है, वहां डंगे लगाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने कहा कि एस्टीमेट बनाकर सरकार को मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे। सरकार जब बजट का प्रावधान करेगी, तभी काम शुरू हो सकेगा।

बुछैर-जाओं-तराला सड़क की खस्ता हालत को लेकर ग्रामीण निरमंड में चक्का जाम करते हुए। संवाद

बुछैर-जाओं-तराला सड़क की खस्ता हालत को लेकर ग्रामीण निरमंड में चक्का जाम करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article