फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Guest lecture programme organised at Seema CoGuest lecture programme organised at Seema Collegellege

Rampur Bushahar News: सॉफ्टवेयर क्षेत्र में कॅरिअर के अवसरों की दी जानकारी

Tue, 10 Mar 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Guest lecture programme organised at Seema CoGuest lecture programme organised at Seema Collegellege
सीमा महाविद्यालय में आयोजित हुआ अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम। संवाद
विज्ञापन

सीमा कॉलेज में अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में बीसीए और पीजीडीसीए विभाग ने मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता कपिल वर्मा रहे। वह वीईई सॉफ्टवेयर मोहाली और शिमला से जुड़े हैं। कपिल वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आईटी उद्योग के वर्तमान रुझानों, सॉफ्टवेयर क्षेत्र में उपलब्ध कॅरिअर के अवसरों और व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल और नई तकनीकों की समझ भी आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को अपने कौशल को निरंतर विकसित करने और तकनीकी क्षेत्र में उभरते अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने 15 साल से अधिक के सॉफ्टवेयर उद्योग के अनुभव को साझा करते हुए विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं और चुनौतियों से भी अवगत कराया। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिससे उन्हें आईटी क्षेत्र में नवीनतम विकास और भविष्य के कॅरिअर विकल्पों को समझने में काफी सहायता मिली। व्याख्यान में महाविद्यालय के बीसीए विभाग के लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों एवं अध्यापकों ने इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed