फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Guest deity bids farewell with simplicity

Rampur Bushahar News: सादगी के साथ मेहमान देवता विदा

Tue, 28 Apr 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कुलगांव में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, हर्ष फायरिंग से फीका रहा उत्साह
विज्ञापन

गांव में दिनभर चला आवभगत का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू (शिमला)। उपमंडल के कुलगांव में देवता शालू महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधिविधान के साथ संपन्न हो गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित दूरदराज से आए देवताओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे गांव को भक्ति और परंपरा के रंग में रंग दिया। कटलाह क्षेत्र से आए मेहमान देवता शालू महाराज विशेष आकर्षण रहे, जो अभी तक वहीं विराजमान हैं।
प्राणप्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को भी गांव में मेहमान देवताओं और श्रद्धालुओं की आवभगत का दौर जारी रहा। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में मेहमाननवाजी की। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्यों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

हालांकि इस धार्मिक आयोजन की खुशियां उस समय फीकी पड़ गईं, जब हर्ष फायरिंग की घटना में एक महिला की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया और उत्सव का रंग फीका पड़ गया। घटना के बाद मेहमान देवताओं की विदाई भी सादगी के साथ की गई। जहां पहले उत्साह और उल्लास का वातावरण था, वहीं अब लोगों के चेहरों पर गम साफ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि आस्था के इन पर्वों में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed