{"_id":"69148906be066af13602afdf","slug":"grandson-died-in-theoag-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-147960-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दादा के अंतिम संस्कार से लौट रहे पोते का पैर फिसला, सिर में चोट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दादा के अंतिम संस्कार से लौट रहे पोते का पैर फिसला, सिर में चोट लगने से मौत
विज्ञापन
आईजीएमसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम
ठियोग की सिरयून में पेश आई घटना, शोक में डूबा गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग क्षेत्र के सिरयून पंचायत के झाखड़ी गांव में दादा के अंतिम संस्कार से लौट रहे पोता का पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मस्तराम (86) का अंतिम संस्कार करने के बाद पोता लोकेंद्र वर्मा (34) अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पैर फिसल गया और वह पहाड़ से नीचे गिर गए। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उन्हें तुरंत आईजीएमसी शिमला ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि दादा और पोते के बीच गहरा आत्मिक लगाव था। लोकेंद्र वर्मा की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। बुधवार को उनका भी अंतिम संस्कार कर दिया गया। दादा और पोते के निधन से ग्रामवासी भी गहरे सदमे में हैं। सिरयून पंचायत प्रधान सुनील वर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।