{"_id":"6a2e9897759345f0a702d158","slug":"grand-two-day-yajna-organized-in-bhadech-villagegrand-two-day-yajna-organized-in-bhadech-village-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-162440-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भड़ेच गांव में दो दिवसीय यज्ञ का भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भड़ेच गांव में दो दिवसीय यज्ञ का भव्य आयोजन
विज्ञापन
माता हाटेश्वरी भड़ेच और नाग देवता घुंडा की पूजा-अर्चना कर लोगों ने लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई उपमंडल के भड़ेच गांव में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय चेरशी यज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन देव आस्था, सांस्कृतिक संरक्षण तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में संपन्न हुआ। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने माता हाटेश्वरी भड़ेच और नाग देवता घुंडा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार चेरशी यज्ञ का आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से देवता जी से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। यज्ञ में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। ग्रामवासियों ने प्रार्थना की कि मां हाटेश्वरी और नाग देवता जी की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो।