{"_id":"65e1c0e4924aa4ced106d09a","slug":"grand-parents-day-celeberated-in-school-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-112896-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्कूल में धूमधाम से मनाया ग्रैंड पेरेंट्स-डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्कूल में धूमधाम से मनाया ग्रैंड पेरेंट्स-डे
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स-डे धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर मुख्यातिथि और जल विद्युत परियोजना प्रमुख रामपुर विकास मारवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश गुप्ता ने सभी दादा-दादी, नाना-नानी और अभिभावकों का स्वागत किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी की कहानियां ही बाल जीवन की नींव हैं। विद्यालय मात्र बच्चों का शैक्षिक, मानसिक और बौद्धिक विकास करता है। नैतिक विकास की जिम्मेदारी आज भी दादा-दादी और नाना-नानी की कहानियों में ही छिपी है। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम की सराहना की।