{"_id":"668541f3cdd03106ed09de72","slug":"gram-sabha-will-be-held-in-bhadavali-panchayat-on-9th-july-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-118233-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नौ जुलाई को भड़ावली पंचायत में होगी ग्राम सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नौ जुलाई को भड़ावली पंचायत में होगी ग्राम सभा
विज्ञापन
विभिन्न विकास कार्यों का खाका होगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की भड़ावली पंचायत में नौ जुलाई को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। पंचायत प्रधान रक्षा देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा में विकास कार्यों का खाका तैयार होगा। वहीं, कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार भड़ावली पंचायत की ग्राम सभा नौ जुलाई को होनी निश्चित हुई है। बैठक में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के विकास कार्यो को लेकर रूपरेखा तैयार होगी। ग्राम सभा में परिवार खाता अलग करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन लगाने, ग्राम पंचायत भड़ावली को शौच मुक्त करने, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थी का चयन करने को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा अपात्र लोगों को बीपीएल सूची से हटाने और पात्र लोगों को बीपीएल सूची में जोडऩे, टीडी प्रदान करने और अन्नपति प्रमाण पत्र जारी करने के बारे में भी विचार-विमर्श किया जाएगा।