फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gram Sabha in Rupi Panchayat, blueprint of development works prepared

Rampur Bushahar News: रूपी पंचायत में ग्राम सभा, विकास कार्यों का खाका किया तैयार

Tue, 30 Dec 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
. 24 पात्र लोग बीपीएल श्रेणी में किए चयनित, वार्षिक शेल्फ समेत कई कार्यों पर चर्चा
विज्ञापन

. नशा निवारण अभियान को प्रभावी बनाने पर दिया बल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/भावानगर(किन्नौर)।
रूपी पंचायत में वर्ष 2025 की अंतिम ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान रामेश्वर नेगी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सभा में आगामी विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया। पात्र लोगों का बीपीएल में चयन किया गया। साथ ही पंचायत क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए नशा निवारण अभियान को प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया। विशेष रूप से वर्ष 2026-27 के लिए मनरेगा का वार्षिक प्रस्ताव, एक वर्ष में पांच कार्यों का प्रस्ताव और पेंशन से संबंधित मामलों समेत अन्य विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। ग्राम सभा में बीपीएल सूची को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए। कुल 43 लोगों ने बीपीएल के लिए आवेदन फॉर्म जमा किए थे, जिनमें से जांच उपरांत कमेटी ने 24 लोगों को बीपीएल श्रेणी में चयनित किया। जो लोग बीपीएल सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे 1 जनवरी से 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। पंचायत के प्रधान रामेश्वर नेगी ने कोरम के महत्व जोर देते हुए कहा कि यदि ग्राम सभा में समय पर कोरम पूरा नहीं होता है, तो पूरे वर्ष पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने ग्राम वासियों की उपस्थिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी ग्राम सभाओं में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। ग्राम सभा के मुख्य एजेंडे में पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा कर उनके अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही पंचायत के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। परिवार रजिस्टर से खातों को अलग करने और शाेरंग जल विद्युत परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण सहित अन्य अहम विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर उप प्रधान मुकेश खोजान, पंचायत सचिव शिव चंद, मंगला खोजान, मनरेगा निरीक्षक अनिता, कृष्ण गोपाल, सविता कुमारी, कमला और सुलोचना देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed