{"_id":"61acf94ba039721999380352","slug":"gram-sabha-held-in-nither-and-dehera-rampur-hp-news-sml3924762175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नित्थर और देहरा पंचायतों की ग्रामसभा में विकास कार्यों का खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नित्थर और देहरा पंचायतों की ग्रामसभा में विकास कार्यों का खाका तैयार
विज्ञापन
नित्थर(कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की देहरा पंचायत और नित्थर पंचायत में रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। ग्रामसभाओं का मुख्य उद्देश्य बीपीएल की सूची का चयन करना था। इसमें ग्राम पंचायत देहरा की प्रधान सरोज बाला और नित्थर के प्रधान जगदीश ठाकुर ने परिवारों की स्थिति को देखते हुए चयन किया।
सरोजबाला ने बताया कि ग्रामसभा भारी जन समूह की वजह से पास हुई है और मनरेगा शेल्फ पहले ही उप ग्रामसभा में डल चुकी है। अनीता बिष्ट पंचायत सचिव ने सभी को बीपीएल के नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा ग्रामसभा में कई विकास के मुद्दों पर हर वार्ड के सदस्यों से चर्चा की गई। वहीं हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अजय शर्मा ने बैंक की कई योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाया।
उन्होंने कृषि लोन, बच्चों की शिक्षा के लिए ऋण, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा और सड़क बीमा योजना सहित महिलाओं के लिए कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसका सभी ग्राम पंचायत देहरा के लोगों ने लाभ उठाया। इस मौके पर उपप्रधान यशपाल कटोच, जीत शर्मा, शिल्पा कश्यप, रामलाल, सुषमा चौहान, उषा कटोच और राम प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।