फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gram Rozgar Sevak Sangh, Rampur Bushahr, Shimla

चंद लोगों का गुट तय नहीं करेगा 1081 ग्राम रोजगार सेवकों का भविष्य : ठाकुर

Mon, 16 Dec 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवकों और सरकार को गुमराह करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चंद लोगों का गुट प्रदेश के 1081 ग्राम रोजगार सेवकों का भविष्य तय नहीं कर सकता। 50 से 100 लोगों की मौजूदगी में अध्यक्ष बने मुनीष कुमार अपनी बेतुकी बयानबाजी से बाज आएं, यह बात ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि मुनीष प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवकों, सरकार और अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष शिवराज ठाकुर ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक संघ हिमाचल प्रदेश की बैठक मंडी के विपाशा सदन में दिनांक 14 दिसंबर को संपन्न हुई। इसमें चुनाव संघ के संविधान के अंतर्गत हुए है। इसमें शिवराज ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का राज्य अध्यक्ष बनाया गया और मुनी लाल को महासचिव बनाया गया। बैठक में 11 जिलों के जिला अध्यक्ष और 12 जिलों से आए ग्राम रोजगार सेवकों ने भाग लिया था। इस अधिवेशन में मनमर्जी से कार्यकारिणी बनाने वालों और हिसाब मांगने वाले सभी पक्ष को बुलाया गया था, लेकिन वो लोग सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने और भ्रामक प्रचार पर अटके हैं, जो ग्राम रोजगार सेवकों के साथ धोखे के साथ-साथ उनके भविष्य को तबाह करने की ओर अग्रसर है। सम्मेलन में एक समन्वय कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन दूसरा गुट इसमें नहीं पहुंचा। ग्राम रोजगार सेवक संघ हिमाचल प्रदेश जिसका नेतृत्व शिवराज ठाकुर को सौंपा गया है, जिसकी संपूर्ण कार्यवाही सभी विभागों के अधिकारियों और सरकार को मेल के माध्यम से भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ गुमराह ग्राम रोजगार सेवकों को गलत और झूठी भ्रांतियां फैलाने और आम ग्राम रोजगार सेवक के भविष्य के साथ खिलवाड़ मंजूर नहीं होगा। ठाकुर ने कहा कि अगर उनके साथ संख्या बल है, तो 12 जिले के जिला अध्यक्षों का बहुमत साबित करें और अनाप शनाप बयानबाजी से बाज आएं। उन्हाेंने मुनीष के असत्य और भ्रामक आरोपों की निंदा की है और इसे यूनियन और सदस्यों को बदनाम करने की साजिश करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed