{"_id":"6947eca4018c62b8280ad6b8","slug":"grading-packing-shed-gutted-in-fire-in-bagi-village-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-150602-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बागी गांव में आग के भेंट चढ़ा ग्रेडिंग-पैकिंग शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बागी गांव में आग के भेंट चढ़ा ग्रेडिंग-पैकिंग शेड
विज्ञापन
चिड़गांव तहसील के बागी गांव में ग्रेडिंग पैकिंग शेड में लगी आग। संवाद
.शेड में रखी ग्रेडिंग मशीन, सैकड़ों क्रेट, स्प्रे ड्रम हुआ राख
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के बागी गांव में ग्रेडिंग-पैकिंग शेड आग की भेंट चढ़ गया। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने हलका पटवारी को नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। आग की भेंट चढ़ा सेब की ग्रेडिंग-पैकिंग शेड बागी गांव के सोहन सिंह ठाकुर का था। रविवार दोपहर को शेड में अचानक आग लग गई। शेड में ग्रेडिंग मशीन, सैकड़ों क्रेट, स्प्रे के ड्रम सहित अन्य कृषि उपकरण रखे थे, जो सभी आग में जल गए। शेड से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। अग्निशमन कर्मचारी शेड में फैली आग को बुझाने में तो सफल रहे है, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। चिड़गांव के नायब तहसीलदार सुरेंद्र दांऊटू ने बताया कि पटवारी को मौके का जायजा लेने के लिए भेजा गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।