फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Government Senior Secondary School of Education Block Nirmand, Aani, water problem

Rampur Bushahar News: पीएचसी जाओं की एबुलेंस सड़क निर्माण कार्य में सूखा बावड़ी का पानी, रोष

Fri, 28 Jun 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School of Education Block Nirmand, Aani, water problem
आनी के जाओं स्कूल के समीप सडक़ निर्माण से सूखा प्राकृतिक जल स्रोत। संवाद
प्राकृतिक बावड़ी में पानी न होने से स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोगों की बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। शिक्षा खंड निरमंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं स्कूल के पास प्राचीन प्राकृतिक जलस्रोत बावड़ी का पानी पीएचसी जाओं के लिए पंचायत की ओर से निकाली गई लगभग 500 मीटर लंबी एंबुलेंस सड़क के निर्माण कार्य के कारण सूख गया है। दवाह निवासी संजीव ठाकुर ने पंचायत पर आरोप लगाया है कि जाओं स्कूल के समीप सड़क किनारे बावड़ी का पानी पिछले तीन साल पहले गया है। इस कारण जाओं, दवाह, दोगरी, दरलीकोड, बडारी और स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों को अब बावड़ी का पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। यहां से चायल, जुआगी, पंचायत के लोग और श्रीखंड महादेव यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु ठंडे पानी पीने के लिए रुकते हैं, लेकिन यहां बावड़ी का पानी गायब देखकर परेशान हैं। संजीव ठाकुर का कहना है कि पिछले तीन साल पहले यहां से पीएचसी जाओं के लिए एंबुलेंस सड़क निकली गई। इस सड़क के निर्माण में बावड़ी का पानी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि जो एंबुलेंस सड़क पीएचसी जाओं के लिए निकली गई है, वह सड़क एंबुलेंस वाहन के चलने के लायक भी नहीं बन पाई है। इतना बड़ा रिस्क लेने के बावजूद भी एंबुलेंस सड़क कामयाब नहीं हो पाई, जो निंदनीय है। स्कूल प्रबंधन समिति और पंचायत प्रतिनिधियों की नाकामियों की वजह से बावड़ी का पानी सूख गया है, दब गया है। उन्होंने पंचायत से आग्रह किया है कि पीएचसी के लिए एंबुलेंस सड़क की मरम्मत की जाए और बावड़ी बनाकर जनता के लिए तैयार की जाए अन्यथा बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

निरीक्षण के लिए भेजी जाएगी टीम
बावड़ी और पीएचसी एंबुलेंस सड़क के निरीक्षण के लिए टीम भेज दी जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई करेंगे और पंचायत के प्रधान को बावड़ी के पुन: निर्माण के लिए 15वें वित्त आयोग, सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम आदर्श योजना में डालने के निर्देश जारी किए जाएंगे। उसके बाद ही यहां के वार्ड के लिए नए कार्य के लिए ब्लॉक से स्वीकृति दी जाएगी। मृकना देवी, विकास खंड अधिकारी निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed