फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Government Senior Secondary School Khaddar, Awareness Camp, Himachal Pradesh State Electricity Board

Rampur Bushahar News: बिजली की बचत को लेकर छात्रों और शिक्षकों को किया जागरूक

Thu, 27 Jun 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School Khaddar, Awareness Camp, Himachal Pradesh State Electricity Board
खादर स्कूल में विधुत बचत जागरूता ​शिविर में उप​स्थित छात्र व ​शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल(रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खद्दर में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने बिजली बचत को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक किया। नियामक आयोग के निर्देशानुसार पब्लिक इंट्रेक्शन कार्यक्रम के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने कहा कि उपभोक्ताओं को सही सूचना देना सभी विभागों के कर्मचारियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रमाणित विद्युत उपकरणों को ही बाजार से खरीद कर प्रयोग में लाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में और बरसात के मौसम में पेड़ और बिजली के खंभों के पास नहीं जाना चाहिए। विद्युत शिकायतों के लिए बिजली बोर्ड के टोल फ्री नंबर 1800-180-8060 या 1912 स्थापित किया है, जिसमें विद्युत से संबंधित शिकायतें की जा सकती हैं। इस अवसर पर उपस्थित विद्युत मंडल चौपाल के वरिष्ठि अधिशासी अभियंता रविन्द्र नाथ वत्सी ने बिजली के अनाधिकृत प्रयोग और चोरी पर विभिन्न प्रकार की सजाओं के प्रावधान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed