{"_id":"6735f74e338ae9c5ce02e5e9","slug":"government-committed-to-give-land-ownership-rights-to-poor-and-marginalized-sections-jagat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-124771-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धन और उपेक्षित वर्गों को भूमि का मालिकाना हक देने के लिए सरकार वचनबद्ध : जगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धन और उपेक्षित वर्गों को भूमि का मालिकाना हक देने के लिए सरकार वचनबद्ध : जगत
विज्ञापन
किन्नौर जिले के मूरंग स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में पुरस्कृत हुए मेधावी मंत्री जगत सिंह
महिला मंडल भवन शिलिंड का किया उद्घाटन
सालाना समारोह में मेधावियों को नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग पंचायत में 12 लाख से नवनिर्मित महिला मंडल भवन शिलिंड का उद्घाटन किया। 56 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले शिलिंड संपर्क सड़क का भी शिलान्यास किया।
जगत सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनजातीय समुदाय के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। राज्य सरकार वन अधिकार अधिनियिम-2006 के तहत जनजातीय जिला किन्नौर में निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को भूमि का मालिकाना हक देने के लिए वचनबद्ध है।
नेगी ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को नवाजा। उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा का आधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। जगत सिंह नेगी ने बताया कि किन्नौर में क्लस्टर स्कूल स्थापित किए जाएंगे, जहां पर विज्ञान, वाणिज्य और सभी सभी प्रकार के विषय उपलब्ध होंगे, ताकि विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर आधुनिक एवं गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
मंत्री ने स्कूल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर अतिरिक्त दंडाधिकारी पूह विनय मोदी, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, पंचायत प्रधान अनूप नेगी, प्रधानाचार्य सुभाष नेगी, डॉ. सूर्या बोरस, निर्मल चंद्र नेगी, प्रेम सिंह नेगी, दिनेश सैन, टाशी नेगी और भूपेंद्र नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।