फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gopal Krishna Nepta becomes head of Himachal Teachers Federation Jubbal

Rampur Bushahar News: गोपाल कृष्ण नेपटा बने हिमाचल शिक्षक महासंघ जुब्बल के प्रधान

Mon, 09 Dec 2024 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमाचल शिक्षक महासंघ जुब्बल खंड की बैठक प्रदेश प्रधान प्रेम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे जुब्बल खंड की कार्यकारिणी का चयन चुनी लाल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें गोपाल कृष्ण नेपटा को प्रधान चुना गया। इनके अलावा नरेश शर्मा को उपप्रधान, अनिल शर्मा को महासचिव चुना गया। वहीं, कार्यकारिणी के विस्तार का जिम्मा नवनियुक्त प्रधान व उपप्रधान को दिया गया। बैठक के दौरान शिक्षकों की लंबित पड़ी विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की गई। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. प्रेम शर्मा ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का प्रदेश के डिग्री कॉलेजों के प्रचार्यों और स्कूली स्तर पर चार उपनिदेशकों को पदाेन्नत करने पर आभार व्यक्त किया है। बैठक मे नरोतम शर्मा, गोपाल कृष्ण नेपटा, नरेश शर्मा, अनिल शर्मा, हितेश दुल्टा, सुरेशा नंद शर्मा, गोपाल सिंह, विपिन कुमार, आरके सिंगटा व सुरेदंर कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed