फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Good crop is likely in medium and high altitude areas

Rampur Bushahar News: मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी फसल होने की संभावना

Wed, 28 Jan 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Good crop is likely in medium and high altitude areas
12/20 क्षेत्र के नाग देवता करेरी के गुर फलादेश सुनाते हुए। संवाद
12-20 घाटी में नाग देवता करेरी के गूर ने सुनाया वर्ष भर का ब्योरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। लोहड़ी से स्वर्ग प्रवास पर निकले 12-20 घाटी के नाग देवता करेरी बुधवार को देवालय लौटे। 15 दिन बाद देवता अपने मंदिर लौटे। अपने इष्ट देवता के स्वागत के लिए सुबह से ही ग्रामीण मंदिर परिसर में जुटने शुरू हो गए। मंदिर में ग्रामीणों ने अपने आराध्य देवता का स्वागत किया। देवता साहिब ने अपने गूर के माध्यम से वर्ष भर का ब्योरा सुनाया। उन्होंने कहा कि इस साल मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फसल अच्छी होगी। यह साल सभी के लिए सुखद अनुभूति देगा। ग्रामीणों ने अपने इष्ट देवता के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देर शाम तक मंदिरों ग्रामीण जुटे रहे और मंदिर में माथा टेका। इस मौके पर कंवर ठाकुर, प्रकाश भलैई, जवाहर लाल और लायक राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article