फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   GNOU exams from December 1

Rampur Bushahar News: इग्नू की परीक्षाएं 1 दिसंबर से

Wed, 26 Nov 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त (इग्नू) विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। स्टडी सेंटर-1173 डिग्री कॉलेज नेरवा के समन्वयक नरेंद्र नेगी ने बताया कि सभी विद्यार्थी समय से अपनी परीक्षाओं के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। सभी पंजीकृत विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए इसे समय रहते प्रिंट कर सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को परीक्षा में एडमिट कार्ड के साथ अपनी मान्य पहचान पत्र जैसे इग्नू आईडी कार्ड, आधार कार्ड या कोई भी वैध फोटो आईडी अवश्य लानी होगी। दोनों दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इस बार विश्वविद्यालय ने परीक्षा संचालन को और अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और छात्र-हितैषी बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने परीक्षा शेड्यूल को ध्यानपूर्वक देखें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article